जोधपुर : IAS अधिकारी की बहू ने जहर खाकर दी अपनी जान, पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच

By: Ankur Mon, 03 Jan 2022 6:20:44

जोधपुर : IAS अधिकारी की बहू ने जहर खाकर दी अपनी जान, पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच

जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक IAS अधिकारी की बहू ने जहर खाकर अपनी जान दे दी जिसकी शादी अभी 2 महीने पहले ही हुई हैं। घटना 1 जनवरी की है और महिला की मौत रविवार को अस्पताल में हुई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। महिला ने घटना वाले दिन अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रातानाडा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट कॉलोनी में आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा का घर है, जो अजमेर में पोस्टेड हैं। उनके बेटे-बहू यहां रहते हैं। बेटा शिक्षा विभाग में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) के पद पर काम करता है। रातानाडा थाना अधिकारी मूल सिंह के अनुसार, आईएएस अधिकारी की बहू प्रियंका (25) ने 1 जनवरी को जहर खाया था। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी को प्रियंका ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसका पीहर जोधपुर के शोभावतों की ढाणी में है। बेटी से बात करने के बाद पिता घर पहुंचे। उसकी हालत खराब थी, जिसे निजी अस्पताल लेकर गए थे। घटना के वक्त प्रियंका घर पर अकेली थी। प्रियंका की शादी पिछले साल ही 14 नवंबर को हुई थी। परिजनों के अनुसार, वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चल रहा था। इसके बावजूद प्रियंका ने 1 जनवरी को जहर खा लिया।

ये भी पढ़े :

# मां खुद खींचती हैं अपनी बेटी की बोल्ड और अश्लील तस्वीरें, वजह कर देगी हैरान!

# दिल को छू जाएगी इस मां की कहानी, दिव्यांग बेटे को पीठ पर लादकर निकली दुनिया घुमाने

# क्या आप भी हो चुके हैं जल्द खत्म होती रसोई गैस से परेशान, इन आसान टिप्स की मदद से करें बचत

# दिल्ली में कोरोना ब्लास्ट, मिले 4000 से ज्यादा मरीज, पॉजिटिविटी रेट 6.46%

# वियाग्रा देते ही उठ गई 45 दिनों से कोमा में गई नर्स, जानें हैरान करने वाला यह मामला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com